रेलवे बोर्ड के सदस्य सालेचा ने की जोधपुर मंडल की समीक्षा

जोधपुर। रेलवे बोर्ड के सदस्य वित्त नरेश सालेचा ने जोधपुर मंडल की समीक्षा की। मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में सालेचा ने जोधपुर मंडल की कार्य प्रगति, रेल संचालन प्रदर्शन तथा विकास कार्यों का समीक्षात्मक पावर पॉइन्ट प्रेजेंटेशन देखा। मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा सालेचा को मंडल के सभी क्षेत्रों में किये गये प्रदर्शन व उपलब्धियों से संबंधित विभिन्न जानकारी प्रदान की गई।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार रेलवे बोर्ड के सदस्य वित्त नरेश सालेचा द्वारा जोधपुर मंडल के बिजनेस डवलमेंट यूनिट द्वारा किये गये प्रयासों के द्वारा माल लदान बढ़ाने तथा स्टेशनों से पहली बार रेल द्वारा ढुलाई के लिये माल प्राप्त करने और नये उत्पादों का माल लदान करने में सफलता प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर सालेचा ने एचआरएमएस मॉड्यूल को कर्मचारियों द्वारा उपयोग में लेने की जानकारी देने व प्रशिक्षण देने के लिये स्थापित की गई एचआरएमएस हैल्प डेस्क का शुभारंभ किया। मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा उन्हें मंडल की विभिन्न योजनाओं को आंवटित राशि का विस्तृत, उनकी प्रगति की जानकारी दी गई। सालेचा ने जोधपुर मंडल की वर्तमान में चल रही योजनाओं और रेल सुविधाएं बढाने के लिये आवश्यक निधि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रेल दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए उनको रोकने के लिये उठाये जाने वाले कदमों के बारे में दिशा निर्देश दिये। सभागार में सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात गडरा रोड में 9 व 10 सितम्बर 1965 को शहीद हुए देशभक्त रेलकर्मियों और उनकी अमर शहीद स्मारक पर बनी हुई एक लघु फिल्म दिखाई गई। बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे के वित्त सलाहाकार व मुख्य लेखाधिकारी (आईटी) रुपेश सिघंवी, अपर मंडल रेल प्रबन्धक (ओपी) पुष्कर सिंगला, अपर मंडल रेल प्रबन्धक (इन्फ्रा) एनके शर्मा सहित मंडल के समस्त अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक आशुतोष शर्मा ने किया। इससे पूर्व सालेचा द्वारा मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय में पौधारोपण किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button