प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट वितरित
जोधपुर। आईसीआईसीआई आरसेटी द्वारा 31 दिवसीय सेल फोन रिपेयर एंड सर्विस नि:शुल्क प्रशिक्षण का समापन एवं प्रमाण पत्र टूल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोग्राम मैनेजर आरसेटी पारितोष त्रिपाठी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आईसीआईसीआई आरसेटी भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय का राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का एक भाग है, जो आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्रायोजित एवं आईसीआईसीआई फाउन्डेशन द्वारा समावेश विकास के लिये संचालित है।
आरसेटी जोधपुर के संयुक्त निदेशक जितेश आडवाणी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हर व्यक्ति के हाथ में रोजगार या कौशल होना जरूरी है तभी भारत आत्मनिर्भर बन पायेगा। स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 17 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट दिया गया ताकि वे अपना कार्य जल्दी से शुरू कर सके। कार्यक्रम में भूषण कुमार, मास्टर ट्रेनर शरद आर्य, मनोहर सिंह शेखावत, दिलीप अरोड़ा, सवाईसिंह, ठाकर राम पटेल, नरेन्द्र सिंह, रेनू पुरोहित उपस्थित रहे।