जिला कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से ली सभी उपखंड अधिकारियों की बैठक

जोधपुर। जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा है कि कोविड वैक्सीनेशन अभियान के सुचारू संचालन के लिए ब्लॉक स्तर पर तैयार किये माइक्रोप्लान को सिस्टमेटिक तरीके से पालना ही अभियान को सफल बनायेगी। हमारी तैयारियां इस तरह हो कि वैक्सीनेशन का शेड्यूल मिलने से पहले ही हम पूर्ण मुस्तैदी के साथ तैयार रहे। समस्त उपखण्ड अधिकारी वैक्सीनेशन के लिए गुणवत्ता पूर्ण सेशन साइट की सुनिश्चिता का स्वंय निरीक्षण कर प्रभावी मोनीटरिंग करे। जिला कलेक्टर राजीव गांधी सेवा केन्द्र से वीसी के माध्यम से समस्त उपखण्ड अधिकारियों से कोविड वैक्सीनेशन संबंधी जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक के अध्यक्ष के रूप में बोल रहे थे।
जिला कलेक्टर ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन अभियान के सुचारू संचालन के अंगर्तत बेनीफिशयरी का डाटा, आइडेंटिफिकेशन सहित समस्त महत्वपूर्ण जानकारियों को अपडेट रखे। वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के साथ ही आगामी स्तर के वृहद वैक्सीनेशन अभियान में भी बेनीफिशयरी का अपडेटेट डेटा ही अभियान की सफलता को सुनिश्चित करेगा। जिला कलेक्टर ने कोविड वैक्सीनेशन के जिला व ब्लॉक स्तर पर कोल्ड चैन की व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि हर ब्लॉक स्तर पर भी मॉडल वैक्सीनेशन साइट विकसित करे। सभी उपखण्ड अधिकारी प्रत्येक वैक्सीनेशन साइट को आदर्श वैक्सीनेशन साइट बनवाने के उद्देश्य से ही कार्य करे। उन्होंने कहा कि सरकार के अथक प्रयासों से कोविड-19 संक्रमण से बचाव की वैक्सीन का डोर स्टेप तक पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि हे। आदर्श वैक्सीनेशन साइट इस भावना को आमजन तक पहुचायेगी। जिला कलेक्टर ने कहा कि समस्त उपखण्ड अधिकारी प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर वैक्सीनेशन दल के साथ बैठक लेकर उनका मनोबल बनाये रखे। उनके साथ समन्वय स्थापित कर वेक्सीनेशन के कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराये।
जिला कलेक्टर ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन के प्रथम चरण के साथही आने वाले समय में जब वृहद स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चलया जायेगा तब ब्लॉक लेवल पर कोविड वैक्सीनेशन के सुचारू संचालन के लिए गठित कन्ट्रोल रूम की महत्वपूर्ण भूमिका स्पष्ट रूप से दिखाई देगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ इन्द्रजीत यादव ने बताया कि जिले के समस्त सरकारी व निजी चिकित्सालय के स्वास्थ्य कार्मिकों के डेटा संग्रहित कर अब तक लगभग 27 हजार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है शेष डेटा संधारण भी किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ बलवंत मण्डा ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए सेशन आयोजन संबंधित भवन चिन्हित कर साइनेज व आईइसी लगवाने के लिए समस्त जोनल व बीसीएमओ को निर्देशित किया जा चुका है। बैठक में एडीम तृतीय अंजुम ताहिर सम्मा, एम्स के डॉ पंकज भारद्वाज, आरसीएचओ कौशल दवे सहित संबंधित अधिकारी तथा वीसी के माध्यम समस्त उपखण्ड अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button