महिला सिलाई प्रशिक्षण शिविर शुरू
जोधपुर। ग्राम पंचायत झालामंड के मुख्यालय पर सरपंच लक्ष्मीनारायण सिनावडिय़ा की अध्यक्षता में रोटरी क्लब जोधपुर, राउंड टाउन एवं ग्राम पंचायत झालामंड कें संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर, कम्प्यूटर सेन्टर, आटा-चक्की, मास्क-सेनेटाइजर का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही महिला आत्मनिर्भर सिलाई प्रशिक्षण शिविर भी शुरू हुआ। सहायक ग्राम विकास अधिकारी गुलाबराम ऐणिया ने बताया कि कार्यक्रम में लोकेश पटवा, अतिरिक्त विकास अधिकारी शंकरलाल प्रजापत, अजय जैन, अमित भण्डारी, संदीप पटवा, संदीप जैन, विरेन्द्र शर्मा, राजेश चौधरी, बाबूलाल पूनिया, प्रवीण, सुरेन्द्रसिंह राणावत आदि उपस्थित थे।