साई संस्था ने रखा फुटओवर ब्रिज का प्रस्ताव

जोधपुर। मारवाड़ जंक्शन कस्बे के अजमेरी फाटक पर पैदल राहगीरों के लिए स्थायी रूप से अतिरिक्त मिनी अंडरब्रिज या अन्य व्यवस्था को लेकर उपखंड अधिकारी पुष्पा कंवर सिसोदिया द्वारा डीएफसी के रेलवे अधिकारियों व साई संस्था पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी ने डीएफसी के वरिष्ठ अधिकारी धीरज कुमार से चर्चा कर बताया कि वर्तमान में आमजन के लिए मुक्तिधाम स्थित सोजत मार्ग पर पुलिया नंबर 587 पर बनने वाले बड़े अंडरब्रिज के प्रारंभ होने के बाद 57 सी फाटक को रेलवे विभाग द्वारा स्थायी रूप से बंद किए जाने की तैयारी है, आम जनता को फाटक बंद हो जाने के बाद, फाटक के समीप बने अंडरब्रिज में से पैदल आवागमन में काफी परेशानी होगी, इसलिए आमजन को राहत प्रदान की जाए। रेलवे अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जहां पर अजमेरी रेलवे फाटक 57 सी एलसी हैं वहां से पैदल राहगीरों के लिए तकनीकी कारणों से मिनीअंडर ब्रिज बनाया जाना असंभव है।
साई संस्था अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मीणा ने बैठक में यह प्रस्ताव रखा कि पूर्व से पश्चिम को व पश्चिम से पूर्व की और आवागमन करने वाले स्कूली बच्चे, डेली अपडाऊनर, वृद्धजन पेंशनर, बैंकों के ग्राहक इत्यादि को पश्चिम दिशा में स्थित सरकारी कार्यालयों, बैंकों, सरकारी अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजारो, सरकारी और प्राईवेट स्कूलों इत्यादि का लाभ फुट ऑवरब्रिज से ही मिल सकेगा, यदि कोई भी सुविधा पैदल राहगीरों को नहीं दी जाती है तो मारवाड़ जंक्शन पूर्व व पश्चिम दिशाओं के रूप में अलग-अलग विभाजित हो जाएगा जिससे विकास भी अवरुद्ध हो जाएगा और आमजन की आवश्यकताओं की पूर्ति भी नहीं हो सकती है, मीणा ने बताया कि फुट ओवरब्रिज ऐसी जगह बनाया जाए जिससे कि आमजन आसानी से आ जा सके भी और किसी भी प्रकार से कोई मकान या दुकान का नुकसान नहीं हो। रेलवे अधिकारी ने बताया कि प्रशासन के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को भेज दिया जाए जिससे कि उक्त कार्यवाही प्रारंभ की जा सके। रेलवे अधिकारी ने बताया कि भविष्य में इस सुविधा को लेकर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button