उम्मेद सागर तालाब परिसर में सफाई की

जोधपुर। जोधाणा केनल क्लब ने अपने कार्यकम स्वच्छ जल, स्वस्थ आज व कल के प्रथम चरण में उम्मेद सागर तालाब परिसर में सफाई की गई। जोधाणा केनल क्लब के सचिव सुमित माहेश्वरी ने बताया कि क्लब की स्वस्छ जल, स्वस्थ आज व कल के माध्यम से प्रथम चरण में उम्मेद सागर तालाब के परिसर में पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर सफाई व्यवस्था की। सुरेश परिहार ने श्रमदान करने वाले सभी लोगों को गुलाब के सौ पौधा भेंट किये। कार्यक्रम में डॉ. नीलगिरी तिवारी, ज्ञानसिंह इंदा, नवीन बिस्सा, राजेन्द्र पाल आर्य, रीमा मेस्सी, रूपम शर्मा, वंदना बक्सी, चन्द्रप्रकाश प्रजापत, नरेंद्रसिंह सोढ़ा, सुकलाल परिहार, दिनेश जोशी, धर्मेंद्र भाटी, भवानी सिंह, लक्ष्मण सोलंकी आदि थे। जोधाणा केनल क्लब ने वार्ड संख्या 10 दक्षिण की नवनिर्वाचित पार्षद हेमलता परिहार को धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने अपनी टीम व परिवार सदस्यों के साथ मिलकर श्रमदान किया और नगर निगम की सफाई टीम को सहयोग के लिए बुलाया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button