श्री रामानंद सेवा समिति की सामूहिक बैठक संपन्न
सिरोही। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल व श्री रामानंद सेवा समिति की सामूहिक बैठक का आयोजन हठीला हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में श्री रामानंद सेवा समिति व सनातन धर्म परिषद संतों के दिल्ली बैठक में राष्ट्रीय सयोजक त्रिभुवनदास महाराज को मनोनीत किए जाने के बाद सिरोही आगमन पर हठीला हनुमान मंदिर मठ में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल व भक्तों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सयोजक त्रिभुवनदास महाराज ने कहा में सदा हिन्दू मठ मंदिरों व गोरक्षा व हिन्दू संतों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। राष्ट्रहित के लिए यह संतों द्वारा पूरे भारत में संगठन कार्य कई सालांे से कर रहा है और आगे भी चलता रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल जोधपुर प्रांत अध्यक्ष राकेश राजगुरू, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, जितेंद्रसिह देवड़ा अहिप, नगर अध्यक्ष अजय रावत, विभाग अध्यक्ष हिमांशु राजपुरोहित, सिदार्थ चारण, इंद्र सिंह, शंभू सिंह, सुरेश प्रजापति, सरपंच देवराम सुथार, कुलदीप सिंह, महेंद्र रावल, गोविंद माली, मानवीर रावल, प्रवीण कुमार, श्रवण रावल, सुरेश रावल, मंछाराम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।