युवा सहभागिता के लिए जल शपथ ली
जोधपुर। नेहरू युवा केन्द्र संगठन को राष्ट्रीय जल मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कैच द रेन जल शक्ति 2.0 कार्यक्रम में युवा सहभागिता हेतु जिम्मेदारी दी गई है।
नेहरू युवा केन्द्र जोधपुर के जिला युवा अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रथम चरण के तहत प्रत्येक जिले के 50 गांवों को सम्मिलित किया जाएगा। जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने हेतु इस मुहिम को प्रारंभ किया गया है जिसमें ग्रामीण युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस कैम्पेन के दौरान विभिन्न युवा मंडलों के पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ जल शपथ ग्रहण की।