आबूराज संत सेवा मंड़ल की वार्षिक सभा आयोजित
सिरोही। वैद्यनाथ महादेव, श्री आबूराज सभाभवन में श्री आबूराज सेवा मंडल की वार्षिक सभा का आयोजन हुआ। श्री गुरु दतात्रेय जयंती मनाई गई एवं सभा भवन के आगे बने टीनशेड का शुभारंभ उपस्थित महंतांे मठाधीशांे, कुटीसरों, संतों की उपस्थिति में दत जयंती पूजा अभिषेक हुआ। इस मौके पर श्री गुरुदत का संदेश दिया कि वृक्षारोपण करो, पक्षियों को अनाज दो, गौ माता की सेवा करो, नशा पतो से दूर रहो, माता पिता की सेवा करो एवं सुसंस्कारित करो आदि संदेश दिया गया। आबू मंड़ल की वार्षिक मिटिंग में मंड़ल की आय व्यय का ब्यौरा दिया गया एवं सर्वसम्मति से महंत अध्यक्ष पद पर महंत लहर भारतीम हाराज को अध्यक्ष चुना गया एवं मीडिया प्रभारी महंत रूपपुरी को चुना गया। कमेटी पांच वर्ष के लिए चुनी गई। इसमें सचिव महंत तीर्थगिरी महाराज, कोषाध्यक्ष महंत करणगिरी महाराज, उपाध्यक्ष महंत प्रेमभारती महाराज, संरक्षक महंत धर्मराज भारती महाराज को चुना गया। मंड़ल के पूर्व महंत ब्रह्मलीन विरमगिरी महाराज को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। महंत सत्यानंदगिरी महाराज, महंत रमेश भारती, महंत सेवागिरी महाराज, कोतवाल महंत श्रवणपुरी महाराज आदि संत उपस्थिति थे।