पंचायती राज आम चुनाव 2020 को लेकर नाम निर्देषन पत्र प्रस्तुत करने के अंतिम दिन
सेवा भारती समाचार।
पाली। पंचायती राज आम चुनाव 2020 को लेकर नाम निर्देषन पत्र प्रस्तुत करने के अंतिम दिन सोमवार को पाली पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य के 15 वार्डो के लिए कुल 71 अभ्यर्थियो ने नामांकन प्रस्तुुत किए।
रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) एवं उपखण्ड अधिकारी पाली उत्सव कौशल ने बताया कि पचायत समिति पाली के 15 वार्डो के लिए कुल 71 अभ्यर्थियो ने नामांकन प्रस्तुुत किए। जिनमे वार्ड संख्या 1से पांच, वार्ड संख्या 2 से दो, वार्ड संख्या 3 से तीन, वार्ड संख्या 4 से तीन, वार्ड संख्या 5 से आठ, वार्ड संख्या 6 से तीन, वार्ड संख्या 7 से तीन, वार्ड संख्या 8 से तीन, वार्ड संख्या 9 से चार, वार्ड संख्या 10 से पांच, वार्ड संख्या 11 से छह, वार्ड संख्या 12 से दस, वार्ड संख्या 13 से चार, वार्ड संख्या 14 से छह तथा वार्ड संख्या 15 से छह अभ्यर्थियो ने नामांकन प्रस्तुुत किए है। नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा आज रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) पाली कौशल ने बताया कि मंगलवार को प्रात: 11 बजे से नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा की जाएगी। बुधवार को अपरान्ह तीन बजे तक कोई भी अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र वापस पे सकेगा। नाम वापसी समय के पश्चात चुनाव प्रतीको का आवंटन एवं चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियो की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस मोके पर तहसीलदार पाली पंकज जैन, विकास अधिकारी मोहन लाल चैधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मूल सिंह भाटी ,व.सहायक जसवंत सिंह जैतावत, विक्रम सिंह परिहार, सवाई सिंह राजपुरोहित, मानवेन्द्र डाबी, नेमीचंद, भवानी सिंह भाटी, आदि मोजूद रहे।