आबूरोड नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रभारी अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

सेवा भारती समाचार।

सिरोही। राज्य निर्वाचन आयोग द्धारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार नगरपालिका आबूरोड के चुनाव, 2020 सम्पन्न करवाने के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारियों की बैठक आत्मा परियोजना के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकाररी भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि चुनाव की घोषणा के साथ ही नगरपालिका क्षेत्र आबूरोड में आदर्श आचरण सहिता प्रभावी हो गई है। अतः पूर्ण पालना करना सुनिश्चित करें। सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उन्हें आवंटित कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण पारदर्शीता के साथ सम्पादित करें। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 के अन्तर्गत जारी गाईड लाईन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गितेश श्रीमालवीय ने राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा – निर्देशों की जानकारी दी। बैठक में चुनाव के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के सदंर्भ में बिन्दुवार चर्चा कर समस्त प्रभारी अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रेवदर उपखंड अधिकारी ने बताया कि आबूरोड तहसील के फोन नम्बर 9530318098 निर्वाचन संबंधी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। चुनाव कार्यक्रम
बैठक में आयोग द्धारा निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी दी गई, कार्यक्रम अनुसार लोक सूचना 23 नवम्बर को जारी की जाएगी, 23 से 27 नवम्बर तक प्रत्येक कार्य दिवस को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एक दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से की जाएगी। 3 दिसम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेगे। चुनाव प्रतीकों का आवंटन 4 दिसम्बर को किया जाएगा। 10 दिसम्बर को मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। 11 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। 13 दिसम्बर को मतगणना सम्पन्न होगी। इसी प्रकार अध्यक्ष का चुनाव 20 दिसम्बर को व उपाध्यक्ष का चुनाव 21 दिसम्बर को सम्पन्न होगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button