एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने की कार इंश्योरेंस की पेशकश
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने घोषणा की है कि वह भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ मिलकर कॉम्प्रीहेंसिव कार इंश्योरेंस की पेशकश करेगा। यह स्मार्ट ड्राइव प्राइवेट कार इंश्योरेंस दुर्घटनाए चोरी और प्राकृतिक तथा मनुष्य जनित आपदाओं के कारण हुई क्षति पर वित्तीय सुरक्षा की पेशकश करता है। यह कार दुर्घटना के कारण अन्य व्यक्ति या संपत्ति को हुई चोट या क्षति का मुआवजा भी देता है। इस बीमा में योजना धारक के लिये पर्सनल एक्सीडेंट कवर आता है। दुर्घटना से स्थायी विकलांगता आने या जान जाने पर यह परिवार के लिये वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहक एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से एक कागज रहित, सुरक्षित और त्वरित प्रक्रिया द्वारा पांच मिनट में इस पॉलिसी को आसानी से खरीद सकते हैं। इसमें किसी प्री-इंस्पेक्शन की जरूरत नहीं है और ग्राहक को केवल वाहन का विवरण भरना है और बीमा तुरंत उसकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर पर इश्यू हो जाता है। रिनूअल के समय ग्राहक एड ऑन कवर्स की व्यापक श्रृंखला में से चयन कर सकता है। इसमें डिप्रीशियेशन कवर, स्मॉल कंज्यूमैबल आइटम्स, कार की चाबी खोना या बदलना, कार ब्रेकडाउन होने पर रोड़ साइड असिस्टेन्स, इंजिन या गियर बॉक्स की क्षति, योजना धारक के चोटिल होने पर मेडिकल खर्चा, अस्पताल पहुंचने के लिये एम्बुलेंस का खर्चा आदि शामिल हैं।