विधिक सेवा शिविर का निरीक्षण किया
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर द्वारा ऑनलाइन नालसा (विधिक सेवा शिविर) मॉडल स्कीम म्हारी योजना, म्हारों अधिकार का आयोजन मंडोर पंचायत समिति के बनाड़ ग्राम पंचायत में किया जा रहा है जिसका निरीक्षण मुख्य कार्यकारी अधिकारीएवं तालुल्का विकास अधिकारी मंडोर द्वारा किया गया। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधीन बनाई गई विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश प्रदान किए। म्हारी योजना, म्हारो अधिकार शिविर का प्रचार प्रसार मोबाइल वैन द्वारा केरू ग्राम पंचायत समेत महादेव नगर, बैरू, सालोड़ी, चावण्डा, घंटियाला, पोपावास और जोलियाली गाँवों में किया गया। शिविर में कुल 714 आवेदन प्रस्तुत हुए जिनमें से 680 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।