अरोड़ा का सम्मान, डीसीपी का अभिनंदन
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। कोविड 19 वैश्विक महामारी के दौरान समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान द्वारा पूर्व पुलिस उपायुक्त कालूराम रावत की प्रेरणा से पुलिस आयुक्तालय के कोरोना वॉरियर्स पुलिस कर्मियों को संक्रमण से बचाव हेतु होम्योपैथिक आर्सेनिक एल्बम थर्टी के 9 हज़ार पैकेट उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) राजेश कुमार मीना द्वारा संस्था अध्यक्ष कपिल अरोड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अरोड़ा द्वारा नव नियुक्त उपायुक्त राजेश मीना को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सुरेश प्रकाश, विजय लक्ष्मी अरोड़ा, रौनक वीरवानी आदि उपस्थित थे।