महिला उद्यमियों की समस्याओं का किया निदान
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। लघु उद्योग भारती द्वारा कोरोना महामारी के पश्चात महिला उद्यमियों को आ रही विभिन्न समस्याओं एवं उत्पादों की डिजिटल मार्केटिग व अपने उद्योगों को बढ़ावा देने इत्यादि विभिन्न विषयों पर वेबिनार के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल, राष्ट्रीय सचिव अंजू बजाज तथा लघु उद्योग भारती भोपाल महिला इकाई अध्यक्ष उमा शर्मा, जयपुर महिला इकाई अध्यक्ष अंजूसिह, मण्डोर इकाई अध्यक्ष मंजू सारस्वत, जोधपुर महिला इकाई अध्यक्ष मीनू दुगड़ उपस्थित रही। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए महिला उद्यमियों को अपने माल को बेचने के लिए ऑनलाइन पोर्टल व मोबाइल एप्प के उपयोग पर बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने महिला उद्यमियों को सुझाव दिया कि स्थानीय रोजगार को बढावा देने के लिए महिला उद्यमियों को ई-कॉमर्स के उपयोग करना चाहिए। राष्ट्रीय सचिव अंजू बजाज ने महिला उद्यमियों को बैक के ऋण लेने से संबंधित जानकारी दी।
महिला इकाई जयपुर अध्यक्ष अंजू सिह ने महिला उद्यमियोंं को उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एवं उनके उत्पादों को बेचने हेतु नये ई-मार्केट उपलब्ध कराने हेतु ई-वर्चुअल फेयर आयोजन करने को कहा। महिला इकाई भोपाल अध्यक्ष उमा शर्मा ने महिलाओं को डिजिटल मार्केटिग के बारे मे जानकारी दी। बैठक मे लघु उद्योग भारती की स्वाति शर्मा, रीना ओझा, अरूणा राठी, मोना हरवानी, अनिता नागर, गुरूप्रेक्षा कालरा, लघु उद्योग भारती जोधपुर, बालोतरा, कोटा, उदयपुर, जयपुर एवं चितौड़ अंचल की लगभग 64 महिला उद्यमियों ने भाग लिया। बैठक के अन्त मे धन्यवाद अंजूसिह ने दिया।