मारुति सुजुकी अल्टो को 20 साल पूरे
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। भारत के 40 लाख से अधिक परिवारों को गर्व की भावना के साथ सशक्त बनाते हुए भारत की चहेती कार – अल्टो उद्योग में अपने बेजोड मापदंड के 20 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। अल्टो परिवारों की चहेती, सबसे लोकप्रिय अल्टो एक प्रतिष्ठित ब्रांड का प्रमाण है, जो युवा भारत की बदलती महत्वाकांक्षाओं के साथ विकसित हुआ। मारुति सुजुकी अल्टो में पिछले 2 दशकों में अनेक बदलाव व अपग्रेड किए गए हैं, जिनके चलते यह सदैव ग्राहकों की विकसित होती जरूरतों के अनुरूप व समकालीन और विशेषताओं से पूर्ण रही। अल्टो की सफलता का स्तंभ इसका कॉम्पैक्ट व आकर्षक डिजाईन, आसान नियंत्रण व चालन, बेहतरीन माईलेज, अपग्रेडेड सुरक्षा, आरामदायक फीचर्स एवं किफायती मूल्य है। आज अल्टो एंट्री लेवल कार खरीदने वालों को टचस्क्रीन स्मार्टप्ले इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ईबीडी के साथ एबीएस, ड्युअल टोन इंटीरियर, ड्युअल एयरबैग्स जैसी प्रीमियम विशेषताएं प्रस्तुत कर रही है। अल्टो का लॉन्च साल 2000 में किया गया। साल 2004 आने तक यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी थी। 2008 तक अल्टो 10 लाख संतुष्ट परिवारों का हिस्सा बन गई। 20 लाख सेल्स का आंकडा अल्टो ने साल 2012 में छुआ, जिसके बाद 2016 में यह 30 लाख यूनिटें बेचने वाली कार बन गई। हाल ही में अगस्त, 2020 में अल्टो ने 40 लाख कार बेचने का उल्लेखनीय आंकडा पार किया। लोगों के बीच अल्टो की अपार लोकप्रियता के चलते यह पिछले 16 सालों से अत्यधिक प्रतिस्पर्धी, पैसेंजर कार सेगमेंट में हर साल सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बनी हुई है।