जन जागरूकता रैली निकाली, लोगों को पहनाए मास्क

जोधपुर। शहर में कोरोना के प्रति जागरूकता लाने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान के तहत नगर निगम पुलिस प्रशासन ने विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर फतेहपोल से जालोरी गेट तक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया और लोगों को मास्क वितरित किए। फतेह पोल से रवाना हुई जन जागरूकता रैली को पुलिस उपायुक्त पूर्व धर्मेंद्र कुमार यादव एवं नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली फतेहपोल, गुंदी जा मोहल्ला, नवचोकीया, आड़ा बाजार, कुमारिया कुआ, खांडा फलसा होते हुए जालोरी गेट पर संपन्न हुई। इस दौरान नगर निगम की ओर से आमजन को मास्क वितरित किए गए। निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि कोरोना के प्रति जागरूकता लाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस प्रशासन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, कैलाश करुणा संस्थान और कौमी एकता ग्रुप के सहयोग से जन जागरूकता रैली आयोजित की गई। तोमर ने बताया कि इन जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को मास्क की उपयोगिता के बारे में बताया गया साथ ही मास्क पहनकर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की गई।
पुलिस उपायुक्त धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मास्क के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। बिना मास्क घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन व नगर निगम चालान बना रही हैं लेकिन अब जन आंदोलन अभियान के माध्यम से आम लोगों को भी आगे आकर अपनी भागीदारी निभानी होगी। यादव ने कहा कि बिना मास्क सडक़ों पर निकलने वालों को लोग को टोके और उन्हें मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जब तक सभी लोग मास्क पहनकर घरों से बाहर नहीं निकलेंगे तब तक कोरोना के संक्रमण के चयन को नहीं तोड़ा जा सकता है। इस दौरान नगर निगम उपायुक्त अयूब खान, उपायुक्त आकांक्षा बैरवा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गीतांजलि व्यास, सचिव प्रज्ञा जोशी, मोनिका पुरोहित, कैलाश करुणा संस्थान से राजू व्यास, कौमी एकता ग्रुप के अध्यक्ष राजेश रामदेव सहित निगम के अधिकारी गणमान्य लोग मौजूद थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button