सोशल प्लेटफॉर्म से कोरोना के प्रति करेंगे जागरूक

जोधपुर। कोरोना को लेकर चलाए जा रहे जन आंदोलन अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने अब अलग-अलग सोशल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न विषयों को आमजन तक पहुंचाने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और रेडियो जॉकी से भी सहयोग करने की अपील की है। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और रेडियो जॉकी की बैठक ली और उन्हें जन अभियान के साथ जुडऩे का आह्वान किया।
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में आमजन में जागरूकता लाने के लिए सोशल मीडिया बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। शहर के कई ऐसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ओर ट्विटर ग्रुप्स है जिनके माध्यम से लोगों को अलग-अलग सूचना मिलती रहती है। जिला कलेक्टर ने कहा कि कोरोना जागरूकता के लिए इन सोशल प्लेटफॉर्म्स का सहयोग मिलना काफी आवश्यक है साथ ही रेडियो जॉकी भी शहर वासियों को भी जागरूक करते हैं। जिला कलक्टर में सभी से आह्वान किया कि वह कंधे से कंधा मिलाकर जिला प्रशासन, नगर निगम का सहयोग करें ताकि हम सभी मिलकर कोरोना के संक्रमण की चैन को तोड़ सके। नगर निगम आयुक्त रोहिताश्व तोमर ने बताया कि हम लगातार अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से लोगों में कोरोना में प्रति जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन हमारा प्रयास बहुत ही कम लोगों तक पहुंच पाता है, लेकिन इस प्रयास में सोशल मीडिया ग्रुप और रेडियो जॉकी मिलकर सहयोग करें तो बहुत अधिक लोगों तक कोरोना जागरूकता का संदेश जाएगा और लोग कोरोना के प्रति अवेयर होंगे। तोमर ने कहा कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम जल्द से जल्द कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोके। बैठक के दौरान सभी सोशल मीडिया ग्रुप संचालक और रेडियो जॉकी ने जिला प्रशासन और नगर निगम को पूर्ण सहयोग करने का विश्वास दिलाया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button