जेडीए कार्यकारी समिति की बैठक में 11 प्रकरणों पर लिया निर्णय

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण में आयुक्त मेघराज सिंह रतनू की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में लिए गए निर्णयों की पुष्टि सर्वसम्मति से की गई। तत्पश्चात् राजकीय सैटेलाइट अस्पताल डिगाड़ी कल्ला हेतु भूमि आवंटन प्रकरण में भू-उपयोग परिवर्तन, श्री सुमेर शिक्षण संस्थान मण्डोर रोड़ जोधपुर को उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महाविद्यालय हेतु भूमि आवंटन करने, आंगणवा में जोधपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं हेतु 33/11 केवी जीएसएस सब स्टेशन निर्माण हेतु विद्युत विभाग को बासनी मालियान में खसरा नम्बर 289 में से 1000 वर्गमीटर भूमि आवंटन करने तथा विश्वविद्यालय केन्द्रीय कार्यालय से पीजी गल्र्स हॉस्टल न्यू कैम्पस तक क्षतिग्रस्त हुई फाइबर केबल लाइन बदलवाने के कार्य सहित कुल 11 प्रकरणों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए। बैठक में सचिव हरभान मीणा, एडीएम तृतीय अन्जुन ताहिर सम्मा, मुख्य अभियन्ता जेडीवीवीएनएल जीआर सीरवी, प्रबंधक आरएसआरटीसी श्रवण कुमार दाधीच, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता पीडब्ल्यूडी संजीव जैन, जेडीए निदेशक वित ओमप्रकाश सीरवी, निदेशक अभियांत्रिकी लाडूराम विश्नोई, निदेशक विधि जगदीश कुमार, जेडीए उपायुक्तगण अनिल कुमार पूनिया, नीरज मिश्रा, पुष्पा हरवानी, अधीक्षण अभियन्ता जेडीवीवीएनएल संजीव माथुर, आरपीएस पुलिस आनन्द सिंह, अधीक्षण अभियन्ता पीएचईडी नक्षत्र सिंह चारण, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी राकेश माथुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button