पीडि़त प्रतिकर योजना के तहत राशि स्वीकृत
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना राजस्थान पीडि़त प्रतिकर स्कीम 2011 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार जोशी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकरणों में पीडि़त पक्षों को उक्त योजना के तहत कुल नौ लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई जो कि शीघ्र ही पीडि़तों को आवंटित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धेश्वर पुरी ने बताया कि अपराध के विरूद्ध हुई हानि की पूर्ति के लिए राजस्थान पीडि़त प्रतिकर योजना 2011 के तहत बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महेन्द्र कुमार सिंघल, सुरेन्द्र कुमार, रामेश्वर दयाल रोहिला, जीतेन्द्र सांवरिया, अन्जुम ताहिर सम्मा, धर्मेन्द्र सिंह, उमेश ओझा, केशर सिंह नरूका इत्यादि सदस्यों ने विभिन्न प्रकरणों में पीडि़तों के लिए नौ लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। जो कि शीघ्र ही संबंधित पक्षकारों को आवंटित की जाएगी।