गीतांजली सोनी अकादमी पर ब्यूटी कोर्स के बैच का समापन
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। सरदारपुरा स्थित गीतांजली सोनी अकादमी पर ब्यूटी कोर्स के बैच का समापन समाहरोहपूर्वक किया गया। अकादमी के सभागार में सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों की प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अकादमी की निदेशिका गीतांजली सोनी ने बताया कि भारत में ब्यूटी एंड वैलनेस सेक्टर नई बुलंदी पर है, भारत पूरी दुनिया में ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के उपभोग में दूसरे नंबर पर आता है। ऐसे में इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक युवा ट्रेनिंग लेकर किसी मशहूर ब्यूटी चेन में जॉब कर सकते हैं या फिर कम पूंजी में ही खुद का ब्यूटी सेंटर आरम्भ कर सकते हैं। ब्यूटी के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए गीतांजली सोनी अकादमी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम लॉन्च किया गया था। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को स्किन केयर, मेकअप, हेयरस्टाइल, कॉस्मेटोलोगी, नेल ब्यूटी और नेल आर्ट एवं स्पा जैसे प्रमुख विषयों पर प्रैक्टिकल जानकारी प्रदान की गयी। सभी प्रतिभागियों ने गीतांजली सोनी अकादमी के मेनेजमेंट का आभार व्यक्त किया।