जय बजरंग सेना की कार्यकारिणी का विस्तार
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जय बजरंग सेना की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। सेना के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश लालवानी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का विस्तार किए जाने का निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील नाथ, संरक्षक सुधा भारद्वाज, प्रभारी नीलम मूंदड़ा, महंत अशोक नाथ के निर्देश से लिया गया। इसी कड़ी में राजस्थान प्रदेश में एडवोकेट संजीव व्यास को प्रदेश प्रवक्ता, एडवोकेट सुनील ओझा को प्रदेश कानून मंत्री दिल्ली, अंकित पुरोहित को जिला प्रभारी जोधपुर, जयगोपाल पुरोहित जिला महासचिव, राहुल व्यास युवा मोर्चा अध्यक्ष, श्रवण कुमार जिला संयोजक, कमलेश मंगनानी जिला महामंत्री, जगदीश जिलामंत्री, आशीष पुरोहित सदस्य जिला कार्यकारिणी व सूर्यप्रकाश शर्मा जिला कानून मंत्री पद, कमल प्रजापत जिला सलाहकार व चेतन चौहान को जिला मीडिया प्रभारी, सुमित बिस्सा आईटी सेल प्रभारी पर नियुक्त कर नियुक्ति पत्र देकर पद की शपथ दिलाई गई।