3 दिवसीय कोरोना जागरूकता अभियान संपन्न
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुरू किया गया जागरूक जन मंच (जाजम) के तत्वावधान में 3 दिवसीय कोरोना जागरूकता अभियान आज सम्पन्न हुआ। अशोक उद्यान, मीरा पार्क, गणेश उद्यान, भट्टी की वावड़ी व महावीरपुरम में 500 जनों को होम्योपैथी दवा वितरित की गयी। मास्क लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों को प्रेरित किया। साथ ही जागरूक जन मंच द्वारा 500 मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर जाजम के संयोजक चंद्रशेखर पुरोहित, हंसराज प्रजापति, सुंदर दास, लॉयंस क्लब सेंट्रल के श्रीकांत शर्मा, कुबेर नगर विकास समिति के राजेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र कुमार व्यास, महवीरपुरम विकास समिति के विनय जोशी, गिरधारी, महेंद्र व भारत विकास परिषद के प्रदीप गट्टानी व अन्य ने अपनी सेवाएं प्रदान की। सभी स्थलों को नगर निगम के स्थानीय सफाई निरीक्षक नरेश कुमार जावा द्वारा सेनेटाइज सेवा उपलब्ध कराई। जागरूक जन मंच के संयोजक चंद्रशेखर पुरोहित ने बताया आज क्षेत्र की सभी दुकानों पर नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर लगाए।