375 लोगों ने शपथ पत्र भरे
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा चलाए जा रहे हम मजबूत-मजबूत भारत अभियान के तहत चौपासनी स्थित सुन्दर बालाजी नगर में राष्ट्रीय सहसंयोजक गुलजार अहमद के सान्निध्य एव सेवाप्रमुख की कार्यकर्ता चाद बीबी व शायरा बानो के नेतृत्व में शपथ पत्र भरवाए गए। कार्यक्रम में 375 लोगों ने शपथ पत्र भर शपथ ग्रहण की।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सेवा प्रमुख के प्रदेश सहसंयोजक आसिफ अन्सारी ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी ने हिंदुस्तानी अपनाएंगे, भारत को बनाएंगे। कट्टरता मिटाएंंगे, नफरत को भगाएंगे। ना भडक़ेंगे, ना भडक़ने देंगे। एक हिन्द-जय हिन्द का नारा जोर से गुंजाएंगे की शपथ ली। कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की महिला विंग की जोधपुर संभाग संयोजिका नजमा शाह, शमीना शेख, मुमताज बनो, सायरा बानो, जरीना, धनी बानो, शबा बानो, नाजमीन सहित कई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।