स्वस्थ जीवन जीने के लिए संतुलित आहार जरूरी
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से डिगाड़ीकला व खोखरिया में पोषण जागरूकता कार्यक्रम के तहत विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक कल्पना ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए सन्तुलित आहार जरूरी हैं, सन्तुलित आहार से बच्चों का शारीरिक एवे मानसिक विकास होता है। साथ ही माू का पहला दूध अमृत समान होता हैं, इसलिए छह माह तक नवजात बच्चों को मां का दूध ही पिलाना चाहिए। साथ ही नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा, उचित देखभाल और उचित पोषण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो केआर सोनी ने राष्ट्रीय पोषण जागरूकता के बारे में बताया कि सही समय पर सही पोषण मिलने से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही कुपोषण से होने वाले खतरों से अवगत कराते हुऐ उसके बचाव के तरीको के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। कोरोना जागरूकता रथ के माध्यम से आमजन को जागरूकता का संदेश प्रदान किया। साथ ही विभाग द्वारा दो मौखिक प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।