मोहनपुरा पुल पर आवागमन शुरू करने की मांग

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। सोजती गेट व्यापारी संस्था के पदाधिकारियों ने मोहनपुरा ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया एवं रेलवे के अधिकारियों से बातचीत कर शीघ्र ही पुल चालू करने की मांग की। संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि संरक्षक गोविंद खंडेलवाल, सचिव विजय शर्मा, उपाध्यक्ष विष्णु कुमार अरोड़ा, रवि शेखर, महेश राठी, सुनील राठी, सोनू सोलंकी सहित कई पदाधिकारियों ने पुल के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। पुल के शुरू नहीं होने से जोधपुर के आमजन को भारी असुविधा हो रही है। पुल के निर्माण के समय 6 महीने में पुल का निर्माण कर लेने का दावा किया गया। अब एक वर्ष से अधिक हो गया है। संस्था ने मांग की है कि 2 अक्टूबर को इस पुल को आमजन के लिए खोल दिया जाए वरना वीर दुर्गादास राठौड़ पुल की तरह जोधपुर की आम जनता ही इसका उद्घाटन कर आमजन के लिए खोल देगी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button