रावण का चबूतरा मैदान परिसर में 101 पौधे लगाए
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जिले में सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत शुक्रवार को रावण का चबूतरा मैदान परिसर में 101 पौधे लगाए गए। जिला प्रशासन, सोजती गेट व्यापारी संस्था, ग्लोबन रिलिफ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा, डीएफओ मुकेश सैनी, निगम के सीएसआई सुशील घोष, सचिव एडवोकेट विजय शर्मा, हीरालाल जॉगिड पंकज जांगिड़, प्रदीप शर्मा, दिनेश जोशी, पण्डित सत्यनारायण, श्रवण वैष्णव के सानिध्य में नगर निगम व जिम्नास्टिक खिलाडिय़ों के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे लगाए गए।