क्षेत्रीय सलाहकार समिति की प्रथम बैठक आयोजित

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई 2 के तहत संभाग 14 के क्षेत्र 3 में आने वाले क्लब लॉयंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति, लॉयंस क्लब जोधपुर आगाज़, लॉयंस क्लब जोधपुर उत्कर्ष, लॉयंस क्लब जोधपुर दुर्गा शक्ति के साथ क्षेत्रीय सलाहकार समिति की प्रथम बैठक का आयोजन लायंस भवन शास्त्रीनगर में किया गया।
प्रांतपाल एमजेएफ संजय भंडारी व क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुमलता परिहार अपने क्षेत्र में आने वाले क्लबों के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुमलता परिहार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष प्रमोद राज जैन ने जॉन मेल्विन की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम के आरंभ में क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुम लता परिहार ने अपने उद्बोधन मे अतिथियों व पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया। बैठक में विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष व सचिवों द्वारा की गई सेवा गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया व आने वाली सेवा गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। संभागीय अध्यक्ष प्रमोद राज जैन ने क्लब की उत्कृष्टता पुरस्कार एक्सीलेंस अवार्ड योग्यता और मानदंड के बारे में संक्षेप में जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुम लता परिहार ने अपने क्षेत्र में आने वाले क्लबों की सेवा गतिविधियों की प्रशंसा की व आगे भी इसी तरह मुस्कुराहट के साथ सेवा गतिविधियां करने का आह्वान किया। बैठक में संभाग 14 क्षेत्र 3 में आने वाले क्लब आगाज़ के कोऑर्डिनेटर नीता जैन ने एमजेएफ बनने की घोषणा की। इस बैठक में डॉक्टर सीमा शर्मा को विशिष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। आरके ओझा ने सभी क्लब के पदाधिकारियों को क्लब की सहयोग व प्लानिंग मैनेजमेंट पर चर्चा की। अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुम लता परिहार ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में आरके ओझा, प्रमोद राज जैन, कुसुमलता परिहार, सुधा मेहता, मंजू जैन, कुसुमलता राठौड़, नीता जैन, ज्ञानेश्वरी दीक्षित, किरण बिहानी, जया सिंह कंवर, डॉक्टर सीमा शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button