नारी निकेतन तथा अन्य विशेष गृहों का औचक निरीक्षण

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव सिद्धेश्वर पुरी द्वारा मदर टेरेसा मानसिक विमंदित गृह (बालिका) तथा सिद्धार्थ बाल निकेतन मानसिक विमंदित गृह कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान विमंदितों के निवास स्थान की साफ-सफाई, सोने की व्यवस्था, केयर टेकर उपलब्धता, एवं रसोई घर की जांच की गयी। साथ ही मानसिक विमंदित बच्चों को दिये जाने वाले नाश्ते एवं भोजन कि व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। विमंदितों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा कोविड-19 वायरस के सक्रंमण से बचाव हेतु सभी केयर टेकर एवं सहायकों को मास्क तथा हाथ दस्ताने आवश्यक रूप से लगाने के निर्देश दिए गए। पुरी द्वारा निर्भया योजना के अधीन संचालित वन स्टॉप सेन्टर का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेन्टर में विधिक सहायता की जानकारी दी गयी तथा सेन्टर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी। कोराना वायरस महामारी को दृष्टिगत रखते हुए केन्द्र प्रबन्धक को मास्क तथा सेनेटाइजर का उपयोग आवश्यक रूप से करने तथा कोरोना वायरस से बचाव हेतु भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई गाइडलाइन के तहत अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए। वन स्टापॅ सेन्टर का प्रचार-प्रसार करवाने के भी निर्देश दिए गए ताकि हिंसा एवं उत्पीडऩ की शिकार महिला या 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को उक्त योजना का लाभ अधिक से अधिक मिल सके। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रबन्धक किरण शर्मा भी मौजूद रही।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button