ऋण के स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को दिए
जोधपुर। नगर निगम जोधपुर में दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के अन्तर्गत स्वरोजगार ऋण कार्यक्रम के तहत स्वीकृत ऋण के स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को प्रदान किए गए। नगर निगम दक्षिण आयुक्त सुरेश कुमार ओला, नगर निगम उत्तर आयुक्त रोहितश्व सिंह तोमर, केनरा बैंक शाखा प्रबन्धक अनिल गोयल ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए।
नगर निगम जोधपुर दक्षिण आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि इस योजना के तहत जो व्यक्ति अपना व्यापार बढाना चाहता है या अपना व्यापार शुरु करना चाहता है उनको मात्र 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर अधिकतम दो लाख रुपए तक का ऋण दिलवाये जाने का प्रावधान है। इस ऋण से कोरोना महामारी से प्रभावित हुए उधमों/व्यापार को पुन शुरु करने में तथा नया उद्यम/व्यापार शुरु करने में मदद मिलेगी। रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि इस योजना के तहत 3 करोड़ तक के ऋण नगर निगम जोधपुर द्वारा बैंकों के माध्यम से लाभार्थियों को दिलवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस ऋण हेतु नगर निगम जोधपुर की एनयुएलम शाखा में सम्पर्क किया जा सकता है। केनरा बैंक शाखा प्रबन्धक अनिल गोयल ने बताया कि शाखा द्वारा योजनान्तर्गत ज्यादा से ज्यादा ऋण इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत व वितरण करने पर जोर दिया जाएगा।
आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनीधी योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को 10 हजार रुपये तक के ऋण दिया जा रहा है। योजनान्तर्गत 37 स्ट्रीट वेण्डर्स को ऋण स्वीकृत हो चूका है तथा 6 स्ट्रीट वेण्डर्स को ऋण प्राप्त हो चुका है। सर्वे के अन्तर्गत पंजीकृत 193 स्ट्रीट वेण्डर्स को पहचान पत्र तथा वेण्डिग प्रमाण-पत्र जारी किये जा चुके है।