मगराज कच्छवाह जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त

  • बालाजी हैल्पलाईन सर्वधर्म सद्भाव समिति के

जोधपुर। बालाजी हैल्पलाईन सर्वधर्म सद्भाव समिति जोधपुर द्वारा समाजसेवी मगराज कच्छवाह को जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बालाजी हैल्पलाईन सर्वधर्म सद्भाव समिति के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोपाललाल दवे ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजसेवी मगराज कच्छवाह की समाजसेवा क्षेत्र में नि: स्वार्थ भाव से कार्य करने, नर सेवा के क्षेत्र त्याग की भावना को ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय बालाजी हैल्पलाईन सर्वधर्म समभाव समिति द्वारा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं रविवार को डॉ. गोपाललाल दवे द्वारा समाजसेवी मगराज कच्छवाह को माला व साफा पहनाकर नियुक्ती पत्र प्रदान किया गया।
डॉ. दवे ने बताया कि जोधपुर शहर अध्यक्ष के पद पर पर दो वर्ष के लिए नियुक्त किया जा रहा है। हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्व विश्वास है कि आप समिति के संविधान में वर्णित कौमी एकता एवं सभी धर्मो समुदायों जातियों का सम्मान आदर करते हुए, बिना किसी भेदभाव के नि:स्वार्थ भाव से बालाजी हैल्पलाईन सर्वधर्म समभाव समिति के माध्यम से जन-मानस सभी जीव सेवा पर्यावरण संरक्षण शिक्षा, स्वास्थ्य समाज में व्याप्त भ्रष्ट्राचार, अशिक्षा जातिवाद व धार्मिक उन्माद जैसी अनेक कुरीतियों के विरुद्ध सदैव संघर्ष करेगें। भारत की एकता व अखण्डता को बनाए रखने में हमेशा पूर्ण योगदान देते रहेगे। डॉ. गोपाललाल दवे ने मगराज कच्छवाह को जल्द से जल्द बालाजी हैल्पलाईन सर्वधर्म सद्भव समिति जोधपुर शहर कार्यकारिणी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button