चिकित्सा मंत्री ने जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए जताया आभार

सेवा भारती समाचार

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने अपने जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए प्रदेशवासियों सहित सभी का आभार जताया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के दौर में आमजन से मिले सहयोग और आशीर्वाद के लिए वे कृतज्ञ हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कोराना से आमजन को बचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में लड़ी जा रही लड़ाई में ये शुभकामनाएं मददगार साबित होंगी।  उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेताओं, मंत्रिमंडल के साथियों, विधायकगण, पार्टी के कार्यकर्ता, परिजनों, चिकित्सा, आयुर्वेद, सूचना एवं जनसपंर्क विभाग के अधिकारियों, प्रदेश की जनता, मीडिया व मित्रों को भी धन्यवाद दिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button