जिले में बुधवार को 1348 सैम्पल की जांच रिपोर्ट में से 39 कोरोना से संक्रमित
सेवा भारती समाचार
पाली। जिले में बुधवार को 1348 सैम्पल की जांच रिपोर्ट में से 39 कोरोना से संक्रमित मरीजों की पहचान हुई हैं। अब तक कुल 2146 कोरोना पाॅजिटिव में से 1542 लोग स्वस्थ हो चुके है। वर्तमान जिले में 582 केस एक्टिव हैं। बुधवार को पाली शहर में एक मरीज की कोरोना से मृत्यु हुई है। जिले में अब तक 22 लोगों की मृत्यु कोरोना महामारी से हो चुकी है। जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि बुधवार को 39 पाॅजिटिव केस आएं है। जिनमें पाली शहर में 2, पाली ग्रामीण में 2, उपखण्ड क्षेत्र रोहट में एक, उपखण्ड क्षेत्र सोजत में 6, देसूरी में 3, मारवाड़ जंक्शन में 5, बाली में एक, सुमेरपुर में 19 सैम्पल की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। बुधवार को रिकवरी के बाद 51 लोगों को अस्पताल से छूट्टी दे दी गई है। जिसमें पाली शहर से 26, पाली ग्रामीण से एक, रोहट उपखण्ड क्षेत्र से एक, जैतारण से 8 तथा उपखण्ड क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन से 15 व्यक्ति को रिकवरी के बाद अस्पातल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 1542 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। जिनमें पाली शहर के 487, पाली ग्रामीण के 102, उपखण्ड़ रोहट के 78, सोजत के 113, देसूरी के 114, रायपुर के 55, जैतारण के 68, मारवाड़ जंक्शन के 101, बाली के 142, सुमेरपुर के 206 तथा उपखण्ड़ रानी के 76 व्यक्ति रिकवरी के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। उन्होंने बताया कि जिले मे बुधवार को 1039 सैम्पल लिए गए है। जिसमें पाली शहर के 237, पाली ग्रामीण के 60, रोहट उखण्ड क्षेत्र के 35, सोजत के 167, देसूरी के 64, रायपुर के 78, जैतारण के 107, मारवाड जंक्शन के 78, बाली के 103, सुमेरपुर के 77 एवं उपखण्ड क्षेत्र रानी के 33 सैम्पल लिए गए है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 582 एक्टिव केस हैं जिनमें से पाली शहर के 142, पाली ग्रामीण के 19, उपखण्ड़ रोहट के 13, सोजत के 88, देसूरी के 46, रायपुर के 24, जैतारण के 79, मारवाड़ जंक्शन के 35, बाली के 23, सुमेरपुर के 101 तथा उपखण्ड़ रानी के 12 कोरोना एक्टिव केस है। जिले में अब तक कुल 60 हजार 928 सैम्पल लिए जा चुके है तथा 55 हजार 583 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव है। वर्तमान में 1982 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि पाली जिला अस्पताल में 101, सोजत अस्पताल में 88 तथा विभिन्न कोविड़ केयर सेंटर में 326 मरीज वर्तमान में भर्ती है। बुधवार को 1348 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिले में अब तक 28648 प्रवासियों के सैम्पल लिए गए है। जिसमें से 791 प्रवासी नागरिक पाॅजिटिव आए हैं।