रेजिडेंसी अस्पताल में अब तक 6 हजार 102 सैम्पल लिए
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राजकीय चिकित्सालय रेजिडेंसी द्वारा अब तक कोरोना जांच शिविर में 6 हजार 102 सैम्पल लिए जा चुके है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ नृसिंह माथुर ने बताया कि अस्पताल टीम द्वारा अब तक 89 हजार से अधिक परिवारों व 4 लाख 25 हजार से अधिक व्यक्तियों का सर्वे हो चुका है। उन्होंने बताया कि टीम में एलटी मनोज माथुर व एलव भूराराम व टीम कार्य कर रही है।