बिना अनुमति चल रहे निर्माण कार्य करवाए बंद

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। प्राधिकरण आयुक्त मेघराज सिंह रतनू के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने ग्राम पाल, भादु मार्केट रोड़ पर बिना स्वीकृति चल रहे निर्माण कार्य को बंद करवाते हुए सडक़ भाग को अतिक्रमण मुक्त करवाया। प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि प्लाट नम्बर 53 सी, गणेश विहार, पाल मेला रोड पर लगभग 106 वर्गगज में मकान का निर्माण कार्य प्रगतिरत पाया गया। मौके पर अप्रार्थी के समक्ष निर्माण स्वीकृति नहीं होने पर दस्ते द्वारा निर्माण कार्य को बंद करवाया गया। इसी प्रकार रूप रजत टाउनशिप रोड़, भादु मार्केट रोड पर लगभग 40 गुणा 60 तथा 30 गुणा 60 में अलग-अलग निर्माण कार्य किया जा रहा था। मौके पर मूंगिया, बजरी, पत्थर इत्यादि सडक़ भाग में रखे हुए पाए गए। दस्ते द्वारा मौके पर सडक़ भाग में रखी निर्माण सामग्री पत्थर, बजरी इत्यादि को हटवाते हुए अप्रार्थी को सख्त हिदायत दी गई प्राधिकरण की स्वीकृति के विरूद्ध किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करें। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक उत्तर अनिल शर्मा मय अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button