निगम कर्मियों को मिली पहली किश्त

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। नगर निगम कर्मचारियों को सेवन पे कमिशन की पहली किश्त का भुगतान कर दिया गया। आज कर्मचारियों के खातों में पहली किश्त जमा करवाई गई।
निगम आयुक्त दक्षिण सुरेश कुमार ओला ने बताया कि नगर निगम के करीब 1800 कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का भुगतान करने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। पिछले 6 महीने से नगर निगम के लिए आवश्यक राशि जुटाने के प्रयास कर रहा था, वही पिछले 2 महीने से लेखा शाखा ओर एनआईसी की ओर से बिल बनाने का काम किया जा रहा था। ओला ने बताया कि निगम के लगभग 1800 कर्मचारियों के खातों में करीब 2 करोड 6 लाख रुपए की पहली किश्त जारी की गई है। अब इन कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की पहली किस्त के रूप में 30 प्रतिशत राशि भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेष राशि भी नगर निगम की ओर से जल्द ही कर्मचारियों के खातों में जमा करवा दी जाएगी। निगम कर्मचारियों को सेवन पे कमिशन के भुगतान जल्द करने को लेकर एनआईसी प्रोग्रामर पवन मिश्रा और उनकी टीम ने अच्छा कार्य किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==>18 जुलाई 2015 को सूर्य नगरी से आपके ‘‘सेवा भारती‘‘ का उदय हुआ। सेवा भारती का सफर कामयाबी के साथ पूरा करने का पूरा श्रेय पाठकों को है। आज ‘‘सेवा भारती‘‘ के पाठकों का जुड़ाव ही इस अखबार की बुनियाद है। अब तक के सफर के दौरान सेवाभारती अपने टाइटल के अनुसार पाठकों की सेवा का पर्याय बना है। ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी के साथ सूर्यनगरी के बाशिंदों व देश-विदेश में रहने वाले प्रवासियों तक निष्पक्ष समाचार पहुंचाने में ‘‘सेवा भारती‘‘ सदैव तत्पर रहा है। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button