नए सहायक लोको पायलट का अभिनन्दन
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मण्डल कार्यालय में लोको रनिंग में नई भर्ती से आए तमाम सहायक लोको पायलट का स्वागत किया गया।
मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने सभी नये कर्मचारियों को संगठन के बारे में बताया कि संगठन कर्मचारियों के हकों की रक्षा करता रहा है और आगेे भी करता रहेगा। संगठन की विभिन्न प्रकार की उपलब्धियों से भी अवगत करवाया। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने कहा कि हाल ही में कोरोना महामारी भयंकर रूप से चल रही है जिसके चलते सभी को पूरी सावधानी के साथ कार्य करना है। सभा का संचालन जब्बर सिंह द्वारा किया गया। सभा को महेश उपाध्याय, अनुप त्रिवेदी, विजेन्द्र प्रजापत, हनुमान सिंह मीणा ने सम्बोधित किया। सभा में सूर्यज्ञान मीना, विनोद उपाध्याय, बिलाल खां, विक्रम सिंह गौड़ सहित सैकड़ों की तादाद में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए।