दुकान में सेंध लगाने के चार आरोपी गिरफ्तार

क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।

जोधपुर। जिले के लोहावट कस्बे में एक दुकान में सेंध लगाने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। लोहावट पुलिस ने बताया कि इस संबंध में भोजासर थानान्तर्गत पडियाल निवासी पेपसिंह पुत्र मेहोजी ने रिपोर्ट दी थी। इसमें पुलिस कोबताया कि पलीना गांव में स्थित उसकी दुकान के ताले पांच मई की रात्रि को पलीना निवासी भागीरथ पुत्र कुम्भाराम और उसके दोस्तों ने तोड़े और वहां से हजारों रुपए का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने जांच करते हुए पलीना निवासी स्वरूप सिंह पुत्र भंवरसिंह, घेवरराम पुत्र कालूराम, भागीरथराम पुत्र कुम्भाराम और शेर खां पुत्र समसदीन उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया।भोमियाजी मंदिर में चोरी: मतोड़ा थाने में दी रिपोर्ट में पड़ासला निवासी रेवतराम पुत्र किसनाराम ने पुलिस को बताया कि 6 मई की रात्रि के समय गांव में ही स्थित भोमियाजी का मंदिर के ताले तोडक़र अज्ञात चोर सामान व दानपेटी चुरा ले गए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button