भाजपा संवाद प्रभारी एवं संभाग प्रवासियों की नियुक्ति

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया व सभी जिलों के जिलाध्यक्ष द्वारा भारत में कोविड-19 के संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए उसके बढ़ते प्रभाव को कम करने के प्रयासों के तहत केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी एडवाईजरी की आमजन में पालना कराने के एवं प्रत्येक बूथ स्तर पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखने के लिये भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ता संवाद सेतु (डिजीटल प्रवास योजना) कार्यक्रम के तहत जिलावार संवाद प्रभारी एवं संभाग प्रवासियों की नियुक्ति की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बताया कि कार्यकर्ता संवाद सेतु कार्यक्रम के तहत इनके द्वारा बूथ, मोर्चा कार्यकर्ता सामाजिक संवाद की व्यवस्था करना, अविरत सेवा अभियान, फेसकवर निर्माण, आरोग्य सेतु डाऊनलोड, क्करू ष्ड्डह्म्द्ग व आभार कार्यक्रम का आयोजन करवाना, अपने क्षेत्र के कोरोना की जानकारी प्राप्त करना, प्रशासनिक समन्वय राज्य सरकार के द्वारा भेदभाव एवं कमजोर पहलू की जानकारी प्राप्त करना है। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि जोधपुर संभाग में जोधपुर/सिरोही जिले के संवाद प्रभारी के रूप में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जालोरी/पाली जिले के संवाद प्रभारी एवं जोधपुर/सिरोही/पाली के संभाग प्रवासी के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत को नियुक्त किया गया। वहीं जालोरी/बाड़मेर/बालोतरा के संभाग प्रवासी के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री के.के. विश्नोई को नियुक्त किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button