पोते के जन्म की पार्टी में आग, नौ झुलसे

जोधपुर।खाण्डा फलसा थानान्तर्गत गीता भवन के सामने नवल बस्ती के मकान में गैस पाइप लीकेज होने से शुक्रवार रात सिलेण्डर में आग लग गई और तीन महिलाओं व चार बच्चों सहित नौ जने झुलस गए। निगम की एक दमकल ने आग पर काबू पाया। थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक के अनुसार नवल बस्ती में मुन्नीदेवी वाल्मिकी के पोता होने की खुशी में रात को घर में खाने का आयोजन था। महिलाएं खाना बना रही थी। रात करीब आठ बजे गैस पाइप में लीकेज हो गया व सिलेण्डर में आग लग गई। मकान में हडक़म्प मच गया। रसोई व आस-पास रखा सामान आग की चपेट में आ गया। महिलाओं के चपेट में आने की आशंका होने लगी। चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास के लोग आए। दीवार का एक हिस्सा तोडक़र आग की लपटों से घिरे सिलेण्डर को बाहर फेंका गया। नगर निगम की एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाने व परिजन को बचाने की आपाधापी में सूरज पत्नी कमलेश वाल्मिकी, गीता पत्नी नंदकिशोर, सुरेश पुत्र प्रकाश, शालू पुत्री सुरेश, प्रियंका पुत्री मुकेश, सन्नी पुत्र मुकेश, सुनील पुत्र नैनाराम, मुन्नी पत्नी लालाराम व नीतू पुत्री नंदकिशोर झुलस गए। पुलिस व आस-पास के लोगों ने झुलसे लोगों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन जनों को घर भेज दिया गया। जबकि छह जने अभी भर्ती हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button