बॉल बैडमिंटन क्लब ईदगाह ने 45 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

जोधपुर। बॉल बैडमिंटन क्लब ईदगाह द्वारा रविवार को मदरसा ईदगाह परिसर में मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफर खान सिंधी थे, जबकि समारोह की अध्यक्षता डॉ. आदम सिसोदिया ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में इलियास मोहम्मद, मोहम्मद सलीम तथा अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी अलीशा बेगम उपस्थित रहीं।

समारोह में ईदगाह, हकीम बाग, गुलाब बाग एवं जुलाहों का बास क्षेत्र के 45 विद्यार्थियों को अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा एक विद्यार्थी को कुरआन हाफिज बनने की उपलब्धि पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुश्ताक अली ने किया। आयोजन सचिव महबूब खान एवं वसीम खान ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले शौकिन कुरैशी, समीर खान, इमरान खान, फैज़ान, फरहान सहित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button