श्री महालक्ष्मी माताजी का पाटोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न
जय लक्ष्मी मंगल निधि मां लक्ष्मी श्री सुंदर लक्ष्मी...
जोधपुर। श्रीमाली ब्राह्मण दवे हाड़ी चान्द्रास गोत्रियों की कुलदेवी श्री महालक्ष्मी माताजी का पाटोत्सव ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के अवसर पर चांदपोल के बाहर स्थित शिवबाड़ी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।
प्रवक्ता शिवकुमार दवे ने बताया कि प्रातः 7:15 बजे पं. सत्यनारायण दवे राजवेदिया के आचार्यत्व में गणपति पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात दुर्गा पाठ, पूजन, हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न हुई। हवन में नरेश दवे एवं श्रीमती अंजू दवे सहित पं. हितेश दवे, पं. अंजनी दवे एवं पं. विशाल दवे ने आहुतियां अर्पित कीं।
सायंकाल 7:45 बजे श्री महालक्ष्मी माताजी का विशेष श्रृंगार एवं भव्य महाआरती आयोजित की गई। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई।
रात्रि 8 बजे से पाल बालाजी मंडली के भजन गायक कुलदीप दवे एवं उनकी टीम ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। “आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा…”, “चौंसठ जोगणी ए देवी रे मन्द्रिये…” तथा “नगर में जोगी आया…” जैसे भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा।
रात्रि 10:30 बजे मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य रातीजोगा का आयोजन किया गया, जो देर रात तक श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में चलता रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुदत्त, गज्जू, पं. हितेश दवे, अमित दवे, राजेश, मृदुल, नलीन, विजय, अनुज, आलोक, सौरभ, हितेश एवं राहुल दवे सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
पाटोत्सव के शुभ अवसर पर रमेश घोष (अध्यक्ष, हरिद्वार संस्था), तंत्र सम्राट अशोक श्रीमाली, पं. सत्यनारायण दवे, कैलाश श्रीमाली, मुकेश दवे, प्रकाश शर्मा, विक्रांत दवे, मधुसूदन दवे, प्रमोद दवे, नरेंद्र दवे, नंदकिशोर दवे, एडवोकेट रामेश्वर दवे, प्रशांत दवे एवं प्रवीण दवे सहित ब्रह्मपुरी, महामंदिर, फतेहसागर, सरदारपुरा एवं हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से बड़ी संख्या में चान्द्रास गोत्रीय समाजबंधु, गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं युवाओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।