सोजत: दो मण हलीम की शिर्नी का वितरण, इमाम हुसैन की याद में मांगी अमन-चैन की दुआ।
सोजत। मातमी पर्व मोहर्रम के अवसर पर मोहल्ला नरसिंहपुरा स्थित युवा नूरानी कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजरत इमाम हुसैन और शहीद-ए-कर्बला की याद में लगभग 2 मण हलीम तैयार कर अकीदतमंदों के बीच शिर्नी (प्रसाद) के रूप में वितरित किया गया।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन वर्षों से धार्मिक परंपरा और अकीदत के साथ किया जाता है। हलीम का वितरण कर शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई तथा देश में सुख-शांति, भाईचारे और अमन-चैन की दुआ की गई।
शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अकीदतमंद आयोजन स्थल पर पहुंचे तथा हलीम की शिर्नी ग्रहण कर आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।
इस आयोजन को सफल बनाने में रमीज पठान,शाहबाज खान,मोहम्मद रफिक घोसी, डॉ. रशीद गौरी, निहालसिंह दहिया, मोहम्मद यासीन छिपा, पप्पसा सिलावट, इंसाफ खां घोसी, अकरम खां, मोहसिन खां, समीर शेख, सोनू तेली, इकबाल तेली, उमराव मेहर, शकील मेहर, सोनू, समीर मुसेवाला, रशीद घोसी, समीर रंगरेज, जावेद टांक सहित नूरानी कमेटी के सभी सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सेवा भावना और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।