लोकतंत्र रक्षा के संकल्प के साथ एबीवीपी ने निकाली विशाल मशाल यात्रा

सोजत। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सोजत इकाई की ओर से गुरुवार शाम लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरण एवं लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में विशाल मशाल यात्रा निकाली गई।

मशाल यात्रा का शुभारंभ आड़ा बाजार स्थित चारभुजा मंदिर से हुआ। यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा, कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में मशाल लेकर लोकतंत्र, संविधान एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया।

इस अवसर पर परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और नागरिक अधिकारों के महत्व को समझने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं से संविधान की गरिमा बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मशाल यात्रा के समापन पर लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया गया।

इस दौरान पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष एवं पूर्व विभाग संयोजक उगमराज सांखला, एबीवीपी पाली विभाग संयोजक अभिषेक मेवाड़ा, विभाग छात्रा सह-प्रमुख सुश्री कौशल्या बरबड़, जिला संयोजक हितेश राठौड़, प्रदेश सोशल मीडिया टीम सदस्य निखिल मेवाड़ा, सोजत भाग संयोजक हितेश सोलंकी, नगर एसएफएस संयोजक राहुल राजपुरोहित सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button