भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर राकेश पंवार का भव्य स्वागत
सोजत। भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने पर राकेश भाई पंवार का देशवाली सिपाही समाजबंधुओं की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान समाज के लोगों ने राकेश पंवार का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राकेश पंवार को युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र और समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के साथ युवाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम सिपाहियों के मोहल्ले में आयोजित किया गया, जहां समाज के मौजीज लोगों एवं युवाओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम औकाफ कमेटी सदर इंसाफ खान, हाजी मोहम्मद रफीक, हाजी इकबाल खान, हाफिज खान, अंसार खान, रऊफ खान, रिजवान खान (भूरजी), मोहम्मद आरिफ, हारून पठान, असलम खान, युसूफ पठान, मो साजिद , इरफान खान, अल्ताफ खान, समीर खान, इमरान खान, सलमान मोनू, अशफाक खान, साजिद खान, आरिफ पठान, अरबाज खान , अफजल खान सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राकेश पंवार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।