सोजत में ईद को लेकर सीएलजी बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था और वन-वे व्यवस्था पर हुई चर्चा

सोजत। आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोजत में सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और शहर में शांति बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात सुचारू रखने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक तहसीलदार डॉ. दिलीप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान थानाधिकारी देवेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज कानाराम, एएसआई सफी मोहम्मद तथा जेईएन नगरपालिका विष्णु गुर्जर मौजूद रहे।

बैठक में मुस्लिम औकाफ कमेटी सदर इन्साफ खान, ताराचंद सैनी, मदन, मदन गहलोत, बाबू खां मेहर, अब्दुल गनी ताजक, प्रभुलाल रांगी, मोहम्मद यासीन छिपा, पदमचंद टांक, दलपत राज, फिरोज छिपा, शाहबाज खान, मोहम्मद असलम, प्रवीण जांगिड़, सद्दाम हुसैन, कैलाश चावला, दलपत प्रजापत, सुनील टांक, मनोज राठौड़, ओमप्रकाश सांखला सहित सीएलजी सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में मौजूद लोगों ने ईद पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने का संदेश देते हुए प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button