इको टूरिज्म सेंटर में बर्ड फीडर लगाए
जोधपुर। पर्यावरण प्रेमी सुमित माहेश्वरी व जोधाणा केनल क्लब की टीम ने गुड़ा विश्नोइयान के इको टूरिज्म सेंटर में इंटरनेशनल डे ऑफ फारेस्ट मनाया।
ग्रुप के राजेन्द्र पाल आर्य ने बताया कि आज गुड़ा विश्नोइयान के इको टूरिज्म सेंटर में आने वाले पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था के लिए बर्ड फीडर लगाए गए। साथ ही सेंटर में कार्यरत वनरक्षक श्याम विश्नोई, वनरक्षक अर्जुनदान चारण व कर्मचारी हरिराम को इंटरनेशनल डे ऑफ फारेस्ट की बधाइयां दी। कार्यक्रम में राहुल विश्नोई व निर्मल सोलंकी आदि उपस्थित थे।