नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

जोधपुर। महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी की साधारण सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मदन राज कर्नावट व सचिव सुधा गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान के डॉ. राजेन्द्र जैन ने नेत्रदान से सम्बंधित सारगर्भित जानकारी प्रदान की। चुनाव अधिकारी महावीर इंटरनेशनल क्षेत्र 3 के उपाध्यक्ष वीर अशोक गोयल के नेतृत्व मे सत्र 2021 से 2023 के लिए जेएम कुम्भट को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। साथ ही नवकार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष महेश गोयल, सचिव सुधा गर्ग तथा कोषाध्यक्ष रौनक को पदस्थापित किया गया। नए सदस्यों सूर्य प्रकाश शर्मा, हर्ष कुमारी, विजयलक्ष्मी, दिनेश कुमार शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, मनोज भंडारी को शपथ दिलवाई गई तथा महावीर इंटरनेशनल की पिन लगाकर व माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button