घूंघट प्रथा समाप्ति की अलख जगाने निकली बाइक रैली
जैसलमेर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अन्तर्गत जैसलमेर जिला मुख्यालय पर बुधवार को घूंघट प्रथा समाप्ति के प्रयास के लिए व्यापक चेतना जगाने के लिए बाईक रैली निकाली गई। रैली की शुरूआत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शरद तंवर एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. अर्चना व्यास ने हरी झण्डी दिखाकर की गई। यह रैली घूंघट से नाता तोड़ो और शिक्षा से नाता जोड़ो के नारे गुंजाती हुई गड़ीसर चैराहे से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होते हुए हनुमान चैराहा पहुंची। रैली में विद्यालय की बालिकाएं एवं महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार गोयल, संरक्षण अधिकारी चन्द्रवीरसिंह भाटी, महिला एवं बाल विकास के उपनिदेशक सुभाष विश्नोई, महिला पर्यवेक्षक रेखा गर्ग, कैलाशराम भाटी, बाॅस्केटबाल प्रशिक्षक राकेश विश्नोई, महिला अधिकारिता विभाग के अन्तर्गत संचालित महिला शक्ति केन्द्र की जिला समन्वयक रीना छंगाणी, चाईल्ड लाईन से अनुराधा शर्मा एवं पूनम शर्मा, शिक्षाविद् हनवन्त सिंह, पुलिस, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूली बालिकाएँ, शिक्षिकाएं, साथिनें, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर की प्रधानाचार्य एवं सी.ओ. (स्काउट-गाईड) जैसलमेर उपस्थित थे।