भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
सिरोही(जयन्तिलाल दाणा)। भाजपा के केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत बाकली मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जैन भोजनशाला कोरटा में संपन्न हुआ। द्वितीय दिवस शिविर में मुख्य वक्ता मोहन जाट भाजपा जिला महामत्री, पाली ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक सघं के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं गिरिश अग्रवाल जिला मीडीया प्रभारी पाली ने सोशल मीडीया के बारे में चर्चा की। शिविर में अध्यक्षता हिम्मतसिंह नेतरा एवं वख्तावर सिंह राजपुरोहित द्वारा की गई। शिविर में नागेश देवासी मंडल अध्यक्ष, प्रधान उर्मिला कुवंर, शिवराजसिंह बिटिया, करण सिंह राजपुरोहित, गजेन्द्रसिंह कोरटा, परबतसिंह कानपुरा, दिनेशसिंह खिंदारा गांव, रुपाराम देवासी, रमणीक त्रिवेदी, कुंदनसिंह बलाना, अशोकसिंह राजपुरोहित, पारसमल प्रजापत, हरिश भाई देवासी, यशपालसिंह राजपुरोहित सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजुद रहे। शिविर में सहयोग के लिए प्रधान उर्मिला कुवंर कोरटा का आभार व्यक्त किया गया। अंत में मंडल अध्यक्ष नागेश देवासी द्वारा शिविर के सफल आयोजन के लिए मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।